दीवाली से पहले खुशी का माहौल
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
इस परीक्षा में देवली शहर और उपखंड क्षेत्र से करीब आधा दर्जन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित होने वालों में देवली उपजिला अस्पताल में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिनेश मीणा का भी चयन हुआ। दिनेश गाडोली निवासी और दिव्यांग है। फिलहाल ज्योति कॉलोनी निवासी हैं। देवली चिकित्सालय में दिनेश प्रथम तल स्थित मेल वार्ड की जिम्मेदारी देख रहे थे। दिनेश की सफलता के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है। इसी तरह हिसामपुर निवासी मुकेश कीर, रघुनाथपुरा निवासी तेज प्रकाश धाकड़ और आंवा निवासी अंशुबाला सोनी शामिल हैं।
जिनका भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। दिनेश मीणा को एलडी कैटेगरी में तीसरी रैंक मिली है। जबकि आंवा निवासी अंशुबाला सोनी ने 374वीं रैंक हासिल की है। अभ्यर्थियों के आरएएस परीक्षा में चयन होने के बाद घर, परिवार में दीपावली का माहौल है। परिजन खुशी के मारे फुले नहीं समा रहे हैं। जानकारी के अनुसार देवली व आसपास के क्षेत्र में आठ अभ्यर्थियों का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अंतिम रूप से चयन हुआ है।

राजस्थान में फिर जिंदा जल गए लोग! कार में 4 दोस्त की जिंदा जलकर मौत, जानिए कैसे


