Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessशहर-भर में पटाखों की धूम, सजने लगी दुकानें

शहर-भर में पटाखों की धूम, सजने लगी दुकानें

दीवाली और गोवर्धन पूजन पर होगी आतिशबाजी


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए देवली शहर में पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं, त्योहार को अब एक सप्ताह से भी कम समय बाकी है।

बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुलिस थाना, अग्रसेन बाजार, छतरी चौराहा, पटवा बाजार और ममता सर्कल सहित प्रमुख इलाकों में आतिशबाजी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इन दुकानों पर रंग-बिरंगी फुलझड़ी, बम, चिकपेट, रॉकेट, पटाखों की लड़ियाँ, गंगा जमुना, स्काई शॉट (2 साउंड, 7 साउंड), जमीन चकरी, रोशनी देने वाले पटाखे और दीवार पटाखे (दीवार पटाखा) सहित कई प्रकार के उत्पाद मौजूद हैं।

इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए टिकड़िया बंदूक के भी बिकने को तैयार है। यह आतिशबाजी विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से देवली आने वाले लोग भी अब पटाखों की खरीदारी में जुट गए हैं। हालांकि अभी पटाखे की बिक्री ने जोर नहीं पकड़ा है। लेकिन जल्दी ही इन दुकानों पर भीड़ देखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष, उपखंड मजिस्ट्रेट देवली द्वारा इन विक्रेताओं को 15 दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस दिए गए हैं, जिसके आधार पर शहर के विभिन्न हिस्सों में पटाखों का यह बाजार अब पूरी तरह से सजने लगा है। उल्लेखनीय है कि देवली में दीवाली के मुकाबले भी गोवर्धन पूजन के दिन आतिशबाजी ज्यादा चलाई जाती है। लेकिन इस दिन वर्षों पुरानी गलत परंपरा भी चली है, जिसे रोका जाना चाहिए। इस दिन युवा एक दूसरे पर आतिशबाजी फेंकते हैं।

Oplus_16908288

अंता से क्या प्रभूलाल सैनी होंगे बीजेपी उम्मीदवार! जानिए बदलती समीकरणों का लेटेस्ट अपडेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d