Sunday, October 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखड़ी फसल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया...

खड़ी फसल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर रोड स्थित गावड़ी निवासी दिनेश गुर्जर के खेत में दो बीघा ज्वार की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। 

सूचना पर देवली दमकल मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेत के चारों ओर तारबंदी होने के कारण दमकल वाहन को अंदर ले जाने में परेशानी हुई। ऐसे में होजरी के जरिए मॉनिटर चलाकर आग बुझाई गई। समय रहते आग पर काबू पाने से फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। आग बुझाने की कार्रवाई दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक चली। यह जानकारी दमकलकर्मी नीरज कुमार चौधरी, दिनेश गुर्जर ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here