कई जगह हुआ भव्य स्वागत
Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से खाटू श्याम के लिए 26वीं पदयात्रा सोमवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई।
श्री श्याम परिवार संस्था, देवली के तत्वावधान में आयोजित यह पदयात्रा शिव मंदिर छतरी चौराहा से सुबह करीब 9 बजे रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। यह पदयात्रा 3-4 सितंबर को खाटू धाम पहुंचेगी, जहां पदयात्री बाबा श्याम के दरबार में ध्वज चढ़ाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इससे पहले देवली से पदयात्री एवं श्रद्धालु नाचते गाते रवाना हुए। शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया और पदयात्रियों पर पुष्प बरसाए।



