26 अक्टूबर को होगा आयोजन
Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले माहेश्वरी जिला स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक माहेश्वरी भवन देवली में हुई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी (मालू) ने बताया कि इस बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मालपुरा, दूनी, उनियारा, टोंक, देवली, नासिरदा, राजमहल, देवड़ावास और भरनी सहित स्थानों से आए हुए समाज के लोग उपस्थित थे। इनके अलावा, जिला महिला संगठन और जिला युवा संगठन के पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया, और अपने सुझाव दिए। समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर इस समारोह को यादगार बनाने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह में राजस्थान बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड में दसवीं एवं 12वीं में अलग-अलग प्रथम वरीयता का सम्मान किया जाएगा।
इसी तरह समाज के आईएएस, आईपीएस, आरजेएस, आरएएस, आरपीएस, तहसीलदार समेत पदों पर नियुक्त प्रतिभाओं का सम्मान होगा। वही 75 वर्ष में इससे अधिक आयु के दंपति का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में सत्यनारायण बिड़ला, रामलक्ष्मण काबरा, जगदीश तोतला, ओम प्रकाश, कमलेश, रामबाबू, सुनील, रामदास, रमेश बांगड़ समेत कई लोग मौजूद थे।



