Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceखेल मैदान व श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटित करने की मांग

खेल मैदान व श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटित करने की मांग

अलग-अलग ज्ञापन सौपा


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडला पुनर्वास (देवली गांव) में खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि विद्यालय परिसर में खेल मैदान के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इससे विद्यार्थियों को खेलकूद की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे उनका शारीरिक विकास रूप नहीं हो पा रहा है। उक्त विद्यालय 2001 से संचालित है। लेकिन अभी तक खेल मैदान आवंटन नहीं हुआ। ज्ञापन में बताया कि खेल मैदान के लिए विद्यालय के पास सिवायचक भूमि है। यदि उसे आवंटित किया जाए तो विद्यार्थियों को सुविधा होगी। ज्ञापन सौपने में सरपंच कासीर, ग्रामीण भवर लाल मीणा, धनराज मीणा, रामदेव, सूरजमल, शंकर लाल समेत मौजूद थे।

शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित की जाए

ठागरिया कॉलोनी (देवली गांव) के ग्रामीणों ने श्मशान घाट की भूमि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि देवली गांव में विस्थापित कॉलोनी को आवंटित हुए करीब 23 वर्ष हो गए। वर्तमान में यहां ढाई सौ से अधिक घर है और करीब 1200 लोग निवास करते हैं। लेकिन ठागरिया कॉलोनी में कोई स्थाई श्मशान घाट नहीं है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को खेतों में अंतिम क्रिया करनी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी व बारिश के बीच लोगों को परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d