Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceगंदगी से ग्रामीण परेशान, सफाई की दरकार

गंदगी से ग्रामीण परेशान, सफाई की दरकार


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ गांव में फैल रही गंदगी व नालियों के पानी से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस ग्राम पंचायत का ध्यान नहीं है। लिहाजा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बस स्टैंड से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की नालियां जाम है। जिसका कीचड़ व गंदा पानी सड़क पर फेल रहा है। पानी भरे रहने से वाहन फंस रहे हैं। शनिवार को भी एक ट्रैक्टर कीचड़ में फस गया। जिससे यातायात जाम हो गया। वही आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर स्वच्छता अभियान चल रहा है। लेकिन स्थानीय ग्राम पंचायत यहां की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मालियों के दरवाजे के पास, आसन्न मोहल्ला, पुरानी पंचायत, रेगर मोहल्ला समेत स्थान पर गंदगी के ढेर है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d