Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मनोचिकित्सक डॉ. शुभम झंवर की 14 जनवरी को देवली के महेश नर्सिंग होम में चिकित्सीय सेवाएं मिलेगी।
महेश नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि डॉ. झंवर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। झंवर को नशा मुक्ति मस्तिष्क रोग व मनोरोग निवारण का अनुभव है। चिकित्सक शुभम नशा मुक्ति, बच्चों, किशोर, बुजुर्ग व्यवहारिक समस्याएं, सिर दर्द, माइग्रेन, याददाश्त, अल्जाइमर, भूलने की समस्या, पुराने दर्द, कमजोरी, हाथ पैरों में कंपन, अनिद्रा, तनाव, घबराहट, ध्यान एकाग्र नहीं होना वहम आदि रोगों की जांच कर परामर्श देंगे। वे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल अलवर में कार्यरत है।



