Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsकेरियर डे पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

केरियर डे पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को केरियर डे के रूप में मनाया गया। उपप्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सर्व शिक्षा अभियान टोंक के सहायक परियोजना समन्वयक श्योप्रसाद मीणा एवं रामजी लाल मीणा थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने की। कार्यक्रम समन्वयक एवं उप प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि करियर संगोष्ठी में वार्ताकारों ने विभिन्न विषयों पर अपनी वार्ता प्रस्तुत कर छात्रों को करियर के बारे में जागरूक किया। वार्ताकार श्योप्रसाद मीणा ने राज करियर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावना खोजने पर बल दिया व रामजीलाल मीणा ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत पर बल दिया। वाणिज्य और व्यवसाय के क्षेत्र में वार्ताकार हंसराज चौधरी ने नौकरी के पीछे न पड़कर स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बताया। प्राध्यापक लादूलाल मीणा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में विवेकानंद जयंती एवं केरियर डे पर पत्रवाचन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d