Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवक के सिर पर लकड़ी से मारकर सिर फोड़ा, मामला दर्ज

युवक के सिर पर लकड़ी से मारकर सिर फोड़ा, मामला दर्ज


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के कासीर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर हुए जानलेवा हमले का यहां देवली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला कजोड़मल प्रजापत ने दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि उसका पुत्र शिवराज नेगड़िया चौराहे पर परचून व चाय, पानी की दुकान करता है, जो प्रतिदिन सुबह जाता है तथा शाम को आता है। लेकिन 11 दिसंबर की रात 8 बजे वह अपनी बाइक से छातड़ी गांव के रास्ते से वापस घर जा रहा था। इस बीच गोपाल गुर्जर के खेत के समीप वह छाटी खोल रहा था। इस दौरान महावीर पुत्र हाजरी कीर व दीपक पुत्र रामराज कीर निवासी नेगडिया ने शिवराज के सिर पर लड़कियों की दे मारी। जिससे शिवराज का सर फूट गया तथा खून बहने लगा। पीड़ित शिवराज की चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर आए तो आरोपी भाग छुटे। ग्रामीणों ने शिवराज को देवली अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की रिपोर्ट व पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d