Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगड्डों से वाहन चालक परेशान, दिनभर लगा जाम

गड्डों से वाहन चालक परेशान, दिनभर लगा जाम

कीचड़ ने की मुसीबत

(पब्लिक वॉइस)

Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड अजमेर-कोटा बाईपास तिराहे पर सड़क के बीचो-बीच हुए बड़े गड्डों ने आवाजाही थाम दी है। हालत यह है कि सोमवार को तेज बारिश से इन गड्ढों में काफी मात्रा में पानी भर गया।

ऐसे में सोमवार सुबह से लेकर शाम तक दिन में कई मर्तबा जाम की स्थिति हुई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह गड्ढे होटल जोधाणा के करीब रोड ब्रेकर के आसपास बने हैं। जिनका आकार करीब 8 से 10 वर्ग फीट है और गहराई डेढ़ से 2 फिट हो चुकी है। हालांकि यह गड्ढे बारिश से पूर्व भी थे। जिन्हें भरा नहीं गया। इस वजह से बारिश का पानी इनमें भर गया। गोयल पेट्रोल पंप तिराहा के आसपास करीब आधा दर्जन गड्डों ने लोगों की जान निकाल दी है। खास कर सोमवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। यहां से बड़े वाहनों को निकालने में करीब आधे घंटे का वक्त लगा। वही कीचड़ फैलने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गड्डों को रिपेयर कराया जाए नहीं तो समस्या से अनभिज्ञ वाहन चालक इनमें गिरकर अपनी जान गंवा सकते हैं। जाम की स्थिति मंगलवार सुबह भी देखी गई। लेकिन सोमवार के मुकाबले कम थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d