मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी करेंगी पुरस्कृत
Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में गणतंत्र दिवस उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन सोमवार को गरिमामय तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 कार्मिकों और प्रतिभाओं को उपखंड अधिकारी देवली द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में कार्यालय उपखण्ड अधिकारी देवली से रमेश चन्द्र गुर्जर और रूपचन्द ठागरिया, कार्यालय तहसीलदार देवली से पंकज जैन, कमल शर्मा और प्रियंका चौधरी, कार्यालय तहसीलदार दूनी से भँवर सिंह, कार्यालय तहसीलदार नगरफोर्ट अरविन्द कुमार गौतम,
निर्वाचन शाखा देवली से हरिनारायण वैष्णव और रामलाल रेगर कार्यालय नगरपालिका देवली से
ललित, महेन्द्र कुमार शर्मा और विजय कुमार सेन सम्मानित होंगे।
इसी तरह कार्यालय पंचायत समिति देवली रामनरेश मीणा, दामोदर बैरवा, सुरजीत सिंह जाखड़, हिमांशु चौधरी, रतन लाल नागर और साक्षी दरगड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग देवली धनराज मीणा, जयपुर विद्युत वितरण निगम देवली से रघुवीर मेघवाल और चन्द्रप्रकाश बछेड़िया, राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय देवली राकेश कुमार धाकड़ और दुर्गालाल गुर्जर, कार्यालय उपजिला चिकित्सालय देवली धनेश कुमार वर्मा और लोकेश कुमार खटीक, कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. कानाराम कुम्हार, नीरू बाई गुर्जर, देवनारायण मीणा, सुमन मीणा, अरुणा चौधरी और रामलक्ष्मण शर्मा पुरस्कृत होगी।
वही कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली नेमीचन्द यादव, खुर्शीद जहाँ, अतुल कुमार चोटिया, दामोदर लाल वर्मा, पवन कुमार और मजाहिर हसन नकवी, जनसेवा समिति देवली से संजय सिंहल, अभिभावक संघ देवली सत्यनारायण धाकड़ और अनिल कुमार भूरेठा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी देवली मिश्रीलाल सैनी, कान्ता शर्मा और ईना नाथ, कार्यालय राजकीय आयुर्वेद औषधालय देवली से मनोज कुमार और शंकर लाल धाकड़, राजस्थान पेंशनर समाज देवली से महावीर कुमार जैन, कार्यालय सहायक अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग वकील मोहम्मद और रामेश्वर प्रसाद मीणा, कार्यालय पुलिस उपअधीक्षक देवली से पुलिसकर्मी शांतिलाल मीणा, शंकरलाल, सुरेन्द्र, शंकर, ओमप्रकाश एवं सोनू सैनी, मीनाक्षी मोरलिया, रवि कुमार बैरवा और कृष्णा भी कुमावत सम्मानित होंगे।
इसके अलावा कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मनीष रेगर, शैलेन्द्र साहू, संजीव मीणा, अनीस मीणा, निर्मल मीणा, कुलदीप धोबी, प्रियांशु मीणा, इन्द्र कुमार मीणा, भानुप्रकाश मीणा, आदित्य गुर्जर, कल्याण शंकर मीणा, राजेन्द्र सिंह मीणा और तनीषा पांचाल अन्य विभाग एवं संस्थान से शंकरलाल सोयल, राकेश कुमार शर्मा, मोहम्मद इदरीश, छात्रा अनुज्ञा गौतम, राधिका मीणा, गोपाल मीणा, संजय शर्मा, तेजमल कुमावत और यशपाल गुर्जर पुरस्कृत होंगे।



