Jahazpur News 3 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) चार किलो गांजा फरोख्त के मामले में दो साल से फरार आरोपी को शक्करगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि थाना पण्डेर के प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में चार किलोग्राम गांजा का विक्रय करने वाले आरोपी सोजीराम पुत्र प्यारी लाल उर्फ बिहारी लाल बंजारा निवासी बंजारों का झुपड़ा लसाडिया थाना पण्डेर को गिरफ्तार किया गया है। गठित पुलिस टीम में शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा, पुलिसकर्मी योगेश कल्याण, मनोज कुमार शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पंडेर थाने में पांच अलग-अलग आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।



