Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसांवरिया भक्त मंडल की ओर से पौष बड़ा प्रसादी वितरित

सांवरिया भक्त मंडल की ओर से पौष बड़ा प्रसादी वितरित


Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट के सानिध्य में शुक्रवार को सांवरिया भक्त मंडल की ओर से पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया।

इस मौके पर सांवरिया भक्त मंडल की ओर से हलवा व पकौड़ी का भोग बनाया गया। भोग बनाकर सांवरिया सेठ समेत सभी देव प्रतिमाओं के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को पौष बड़ा की प्रसादी दी गई। प्रसादी लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान सांवरिया भक्त मंडल के सदस्यों ने लोगों को प्रसादी दी। यहां भक्त मंडल के अमरचंद गुप्ता, राजेश सिंधी, सतीश मेड़तवाल, बनवारी साहू समेत मौजूद थे।

महादेव मंदिर का प्रसादी वितरण सोमवार को

इसी तरह नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट बस स्टैंड की ओर से 6 जनवरी शाम 4 बजे मंदिर में पौष बड़ा प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुनील कुमावत ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d