Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय में होगा। इसमें कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होकर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर बहुत पहुंचने की बात कही है।



