Thursday, October 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk‘इनोवेशन विद रोबोटिक्स’ पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई

‘इनोवेशन विद रोबोटिक्स’ पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई


Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स और नवाचार से जोड़ने तथा उनमें वैज्ञानिक व रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इनोवेशन की रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में स्टेमवोल्ट इनोवेशन सेंटर के विशेषज्ञ मेंटर्स सुनील शर्मा एवं मयंक कौशिक ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और इनोवेशन की बारीकियों को रोचक व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए समझाया और समस्याओं के प्रभावी समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण कुमार शर्मा, टीजीटी (डब्ल्यूई) एवं विश्वास सिंह (वोकेशनल एजुकेटर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्वाति श्रीवास्तव, पीजीटी कंप्यूटर साइंस ने विद्यार्थियों को संबोधित कर तकनीकी कौशल और नवाचार के रचनात्मक उपयोग पर बल दिया।

विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल ने आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। यह ज्ञानवर्धक कार्यशाला विद्यार्थियों में “सीखो, प्रयोग करो और नवाचार करो” की भावना को प्रोत्साहित करते हुए संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here