Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगुरु नानक जयंती को लेकर देवली में प्रभातफेरी शुरू

गुरु नानक जयंती को लेकर देवली में प्रभातफेरी शुरू


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए देवली शहर में शुक्रवार सुबह से प्रभातफेरी की शुरुआत की गई है।

प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह प्रभातफेरी प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) तक शहर में घूम-घूमकर गुरु नानक देवजी के सिद्धांतों और उपदेशों का प्रचार-प्रसार करना है। प्रभातफेरी में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और ‘वाहेगुरु वाहेगुरु’ का नाम-जप किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष गुरु नानक जयंती के मौके पर होता है, जो सिख समाज की अटूट आस्था और परंपरा को दर्शाता है। यह प्रभातफेरी आगामी 5 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d