Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआरोप : ग्रामीण सेवा शिविर बना खानापूर्ति, नहीं पहुंचे अधिकारी

आरोप : ग्रामीण सेवा शिविर बना खानापूर्ति, नहीं पहुंचे अधिकारी

ग्रामीणों को भी नहीं थी जानकारी


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के चांदसिंहपुरा में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर केवल खानापूर्ति बनकर रह गया।

अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने से आम लोगों के काम नहीं हो पाए और ग्रामीणों में निराशा देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा शिविर की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते कई लोगों को शिविर की जानकारी ही नहीं मिल पाई। शिविर शुरू होने के निर्धारित समय पर कई विभागों के महत्वपूर्ण अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए, इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

Oplus_16908288

वहीं मामला उस समय और गरमा गया जब सरपंच भी देरी से पहुंचे। सरपंच के एक बयान के बाद ग्रामीणों और सरपंच के बीच काफी तीखी बहस हुई। अधिकारियों की अनुपस्थिति और जनप्रतिनिधि के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण यह ग्रामीण सेवा शिविर अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल रहा और लोगों को बिना काम वापस लौटना पड़ा।

थप्पड़ बाज एसडीएम ने फिर बोला बड़ा झूठ! मीडिया के सामने आए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d