देवली में गणगौर की 16 दिवसीय पूजा शुरू हुई
Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की अग्रवाल धर्मशाला परिसर में सोमवार से 16 दिवसीय गणगौर पूजा की विधिवत शुरुआत हुई। इस मौके करीब पांच दर्जन महिलाओं ने समूह में बैठकर गणगौर ईशरजी की पूजा की।
कार्यक्रम से जुड़ी हंसा गोयल ने बताया कि धुलण्डी के मौके पर गणगौर पूजा की भगवान चारभुजानाथ मंदिर के आंगन से शुरुआत हुई। यह पूजा 16 दिनों तक लगातार चलेगी। पूजन के बीच गणगौर, ईशरजी की हल्दी व मेहंदी का मनमोहक कार्यक्रम भी होगा। वही गणगौर भी लाई जाएगी। शीतला सप्तमी से प्रतिदिन बिंदोरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं गणगौर इसरजी की पूजा कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है। पहले दिन महिलाओं ने समूह में बैठकर करीब एक घंटे पूजन किया। इसी तरह शहर के कई जगहों पर गणगौर पूजा की शुरुआत हुई। इस दौरान दीपशिखा मंगल, सुरभि गर्ग समेत कई महिलाएं मौजूद थी।



