Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को दो फरार गिरफ्तारी वारंटी को अरेस्ट किया है।
थाना प्रभारी अय्यूब खा के अनुसार पुलिस ने वारंटी करण सिंह उर्फ चोका पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ छोटू लाल मीणा निवासी टीकड़ तथा एक्साइज एक्ट में वारंटी दिलखुश पुत्र सोराज बलाई निवासी टीकड़ हाल निवासी रिद्धि सिद्धि कॉलोनी कालबेलिया का झोपड़ा थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है।
खेत की बाड़ में लगी आग
शहर के कोटा रोड स्थित होटल कानगढ़ पैलेस के सामने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात कारणों से खेत में लगी बाड़ में आग लग गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।
दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक यह खेत संजीव कुमार शर्मा पुत्र जसवंत कुमार शर्मा का है। खेत की बाड़ में अज्ञात वजह से आग लग गई। हालांकि दमकल मौके पर पहुंच गई। जिससे खेत में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल जलने से बच गई। करीब सवा 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया।


