Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpग्रामीण सेवा शिविर हुआ, रन फ़ॉर विकसित राजस्थान रविवार को

ग्रामीण सेवा शिविर हुआ, रन फ़ॉर विकसित राजस्थान रविवार को


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत बन्थली में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के कई विभागों के कामकाज हुए।

ग्राम पंचायत प्रशासक श्याम सिंह राजावत ने बताया कि शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा कृषि विभाग सहित कई विभागों की सेवाएँ दी गईं। शिविर में प्रशासक श्याम सिंह राजावत द्वारा पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया। बताया कि बन्थली ग्राम पंचायत में अब तक कुल आबादी के करीब 80–90 प्रतिशत पट्टों का वितरण किया जा चुका है।

देवली में “रन का विकसित राजस्थान” का आयोजन रविवार को

प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को देवली में “रन का विकसित राजस्थान” का आयोजन होगा। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार यह रन सुबह 9:30 बजे जहाजपुर चुंगी नाका से नगर पालिका तक आयोजित होगी, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और आमजन शामिल होंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d