Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपिछले दिनों सूने मकान में चोरी, मामला दर्ज

पिछले दिनों सूने मकान में चोरी, मामला दर्ज


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित एक सूने मकान को टारगेट कर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए।

Oplus_16908288

उक्त मामले में पीड़िता वर्षा मीणा पुत्री शंकर लाल मीणा निवासी कोटा रोड ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह और उसकी माता काम से बाहर गई थी। वहीं 15 दिसंबर को पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके मकान के ताले टूटे हुए हैं, एवं दरवाजा खुला है। जयपुर से आकर जब देखा तो मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा हुआ था तथा कमरे में रखी आलमारी व बक्से में रखे 21 हजार 700 रूपए नकद और चांदी की पायजेब, चांदी की बिछिया व सोने की बालियां, गोल्डप्लेटेड गले का हार 2 सेट, चांदी का कमरबंद, गोल्डप्लेटेड की अंगूठी, चांदी की अंगूठी आदि गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d