Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट...

घायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दी


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल देवली क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 308 में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिनके विरुद्ध इसी वर्ष जनवरी माह में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार पुलिस ने अंबालाल पुत्र प्रेमचंद कीर व सीताराम पुत्र रामलक्ष्मण कीर निवासी टोड़ा रोड राजमहल तथा सूरज पुत्र मदनलाल केवट निवासी वर्कशॉप कॉलोनी बीसलपुर थाना देवली को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है।

पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दी

देवली शहर के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि यह रिपोर्ट जगदीश पुत्र गब्बर गुजराती निवासी पटेल नगर कच्ची बस्ती ने दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि सोमवार रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने भाई बहन के साथ सो रही थी। इसके बाद वह मोबाइल सहित लापता हो गई। जिसका कोई पता नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d