Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक देवली की ओर से “महिलाओं में निवेश करें” देश की प्रगति में तेजी लाएं” थीम पर देवली ब्लॉक में विकसित भारत अभियान के तहत नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन ग्राम कुचलवाड़ा कलां में किया गया।
यहां बताया गया कि विकसित राष्ट्र बनाने मे महिला सशक्तीकरण का अहम योगदान है। जब महिला खुद पड़ी लिखी होंगी तो अपने बच्चो, परिवार और देश का नेतृत्व करने मे सहयोग करेगी। नेहरू युवा केंद्र के देवली ब्लॉक के एनवाईवी देशराज केवट ने बताया कि महिलाओं में आत्म देखभाल, फिटनेस की आवश्यकता के लिए 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का माय भारत पोर्टल पर बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन करवाया गया। फिटनेस रन में प्रथम स्थान पर प्रिया योगी, द्वितीय स्थान पर खुशबू गुर्जर व तृतीय स्थान पर हंसा गुर्जर रही।
बीएसजी आईडी पंजीकरण कैंप का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय जयपुर व निदेशालय बीकानेर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ओवायएमएस पोर्टल पर बीएसजी रजिस्ट्रेशन कैंप का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रधानलाल मीना ने सोमवार को निरीक्षण किया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि उन्होंने ने अब तक हो चुके पंजीयन, पंजीयन से वंचित रहे विद्यालय की जानकारी ली। यहां मीणा ने कहा कि स्काउट गाइड सहयोग, सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है।
यहां स्काउटर खेमराज मीना, अनिल गौतम और मुकेश प्रजापति ने शिक्षाधिकारी के सामने पंजीकरण प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन दिया। सोमवार को देवली उपखंड से सतवाड़ा, चांदली, राजकोट, निवारिया, सातखेजडा, देवली गांव, सांवतगढ़, हिसामपुर सहित कई राजकीय विद्यालयों का पंजीकरण किया गया। यहां स्काउटर बद्रीलाल कहार, नीरज शर्मा, हनुमान माली, जगदीश थे।


