Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट रहेंगे बंद

चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट रहेंगे बंद


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में श्रीचारभुजानाथ मंदिर (अग्रवाल पंचायत संस्था) द्वारा आगामी 3 मार्च को होने वाले चंद्रग्रहण के मद्देनजर मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन की सूचना जारी की गई है।

संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, मंगलवार के दिन चंद्रग्रहण होने के चलते सूतक प्रभावी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं और शुद्धिकरण की प्रक्रिया के चलते भगवान श्रीचारभुजानाथ के दर्शन कपाट सुबह 6:20 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगे। मंदिर पुजारी अनुज ने बताया कि ग्रहण की अवधि समाप्त होने के बाद मंदिर में शुद्धिकरण और आरती की जाएगी, जिसके बाद पुनः दर्शन शाम 7 बजे के बाद ही संभव हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन होने वाले इस ग्रहण को लेकर धार्मिक दृष्टि से विशेष सावधानी बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d