Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को जीव दया को लेकर गौशाला में सहयोग किया गया।
इसे लेकर संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने श्रीसांवरिया सेठ गौशाला गणेश रोड देवली व कबूतर खाना अंबेडकर सर्कल पर पक्षियों के लिए चुग्गा व गायों के लिए चारा डाला गया। जिला अध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया ने कहा कि मानव सेवा व वन्य जीवों की सेवा करना सभी का धर्म है। इस दौरान श्रीसांवरिया सेठ गौशाला के विकास ग्वाला, चंदा खटीक महिला जिला अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री शिवपाल वर्मा भीलवाड़ा, अशोक वर्मा, नवीन, नितेश, योगिता, निशा, तुलसी वर्मा आदि मौजूद थे।
इसी तरह ऊर्जा मंत्री व टोंक जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिन पर नासिरदा में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमरजीत नागर व कार्यकर्ता ने श्रीलक्ष्मीनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ डाला। वहीं सामूहिक सुंदरकांड पठन किया गया। इस दौरान कुलदीप शर्मा, जेपी धाकड़, पंकज जैन, रामराय शर्मा, पवन गुप्ता, किशन गुर्जर, अभिषेक, गणेश, कृष्ण, शिवा, राकेश आदि उपस्थित थे।



