Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत एक सप्ताह से पानी की आवक थमने के साथ ही बीसलपुर डैम का जलस्तर वापस कम होने लगा है। बीते चार दिनों के भीतर डेम में 6 सेंटीमीटर पानी की कमी हुई है।
बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गत सोमवार को बंद का जलस्तर आरएल 310.16 मीटर था। जबकि आज सुबह 6 बजे का जलस्तर आरएल 310.10 मीटर पहुंच गया। अब तक 6 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। यह पानी प्रतिदिन होने वाली जलापूर्ति, वाष्पीकरण व पानी की चोरी में चला जाता है। लिहाजा डेम के जलस्तर की उल्टी गिनती फिर से शुरू हो गई है। नियंत्रण कक्ष के अनुसार त्रिवेणी का गेज व बारिश भी शून्य दर्ज की गई है।
पौधारोपण किया व महत्व बताया, एक पेड़ मां के नाम अभियान



