Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News...नहीं थम रही है देवली में बाइक चोरी की वारदाते

…नहीं थम रही है देवली में बाइक चोरी की वारदाते

औसतन हर सप्ताह चोरी


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर व आसपास के इलाकों में लगातार बाइक चोरी की वारदात हो रही है। अब तक दर्जनों बाइके चोरी हो चुकी है। लेकिन इनका पता नहीं लगा। 

शहरी क्षेत्र से लगातार बाइक चुराने की वारदातें हो रही है। चोरों की कारगुजारी के सामने पुलिस तंत्र विफल हो रहा है। बाइक चोर सुनसान खड़ी बाइक को मौका पाकर चुरा रहे हैं। इससे पहले यह चोर वाहनों के आसपास की रेकी करते हैं। अब तक एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों बाइके चोरी हो चुकी है। लेकिन इनका खुलासा नहीं हुआ और न ही चोर पुलिस की पकड़ में आए। हालांकि पिछले दिनों देवली थाना पुलिस ने प्रताप कॉलोनी से एक बाइक चोर को जरूर पड़ा। जिसके पास से कुछ बाइक बरामद हुई। लेकिन फिर से यह वारदात बढ़ने लगी है। हाल ही में रावता माताजी निवासी विजेंद्र कुमार वर्मा की बाइक चोरी हुई है।

उनकी बाइक चर्च रोड स्थित सर्वजनिक लाइब्रेरी के बाहर से चुराई गई। इसी प्रकार जनता कॉलोनी निवासी रामकिशन कीर की भी पिछले दिनों बाइक चोरी हुई है। इससे पहले एजेंसी एरिया निवासी व बूंदी जिले में कार्यरत क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिसिंह हाड़ा के घर के बाहर से बाइक चोरी हुई थी। बहरहाल शहर से औसतन हर सप्ताह एक बाइक चोरी होने का सिलसिला जारी है। चोर खासकर बैंक, लाइब्रेरी, ऑफिस के बाहर खड़ी बाइकों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां अधिकांश भीड़भाड़ होती है। वहीं इन जगहों पर जाने वाले लोगों को कुछ वक्त जरूर लगता है।

जिसका चोरों को फायदा होता है। इसी तरह गलियों में घरों के बाहर खड़ी हुई बाइक चोरी हो रही है। लिहाजा थाना पुलिस को अपनी गश्त मजबूत कर बाइक चोरों की धरपकड़ करनी होगी, ताकि वारदात थम सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d