Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceशिक्षिका प्रताड़ना के दोषियों पर कार्रवाई करें

शिक्षिका प्रताड़ना के दोषियों पर कार्रवाई करें


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डॉ. अंबेडकर विचार मंच देवली के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।

इसमें राजसमंद जिले में कार्यरत शिक्षिका के साथ प्रताड़ना की घटना का जिक्र किया है। ज्ञापन में बताया कि राजसमंद जिले के गुडा अखेराज स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ललिता के साथ वहां के शिक्षक, ग्रामीण, प्रभावशाली लोगों की ओर से प्रताड़ना की जा रही है। कक्षा में शिक्षिका की कुर्सी हटा दी गई। वहीं दुर्व्यवहार कर तनख्वाह रोक दी गई। कुछ देर लेट हो जाने पर विद्यालय का मेन गेट बंद कर दिया जाता है। लिहाजा महिला शिक्षिका ललित प्रताड़ना से दुखी हो चुकी है। इससे पीड़िता का नौकरी करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान मंच अध्यक्ष राजबहादुर राजबहादुर वर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d