लगाया जा रहा है गलत अर्थ, भ्रमित हुए लोग
Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर (द्वितीय) का एक परिपत्र वायरल हो रहा है। इसमें सभी सभी चिकित्सको व कर्मचारियों का समय परिवर्तन करना बताया गया है, लेकिन यह परिपत्र केवल कार्यालय कर्मचारी के लिए है।
गौरतलब है कि दो दिन से सोशल मीडिया पर यह परिपत्र वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया कि सभी अधिकारियों चिकित्सको व कर्मचारियों समेत नर्सिंग कर्मचारी का समय सुबह 9:30 से 6 बजे तक का किया गया है। वही दोपहर डेढ़ से 2 बजे तक केवल 30 मिनट का लंच का समय दिया गया है। सोशल मीडिया पर सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक चिकित्सालय टाइम होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन वास्तव में यह आदेश केवल कार्यालय कर्मचारियों के लिए है। जबकि अन्य चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों के लिए नहीं है। ऐसे कर्मचारी व चिकित्सक, जो की कार्यालय कामकाज से जुड़े हैं तथा जो पूर्व में 5 दिन के सप्ताह के तहत काम कर रहे थे। उनके लिए यह समय किया गया है। जबकि शेष अन्य का समय पूर्व की तरह सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक का फिलहाल रहेगा। दरअसल यह आदेश 29 जनवरी 2020 को जारी हुआ था। इसी आदेश में नवीनीकरण करते हुए गत 25 जनवरी को यह दुबारा आदेश जारी किया गया। लेकिन इससे लोग भ्रमित हो गए।
देवली चिकित्सालय के अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि देवली चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों का समय पूर्व की तरह सुबह 9 से अपरान्ह 3 बजे तक का रहेगा। यह आदेश कार्यालय कर्मचारी के लिए है। लोग इसे भ्रमित नहीं हो।


