Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की नासिरदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को करवाई चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। वहीं चालक को गिरफ्तार किया है।
नासिरदा थाना प्रभारी हरिमन ने बताया कि यह कार्रवाई हेडकांस्टेबल रतनलाल की अगवाई में बड़ला के जंगल क्षेत्र से की गई। जहां चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक किशनलाल पुत्र जानू कालबेलिया निवासी पदमपुरा थाना कुंवारिया जिला राजसमंद को अवैध पत्थर खनन व परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके विरोध एमएमडीआरएफ के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर लगातार कार्रवाई कर रही है।



