Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल के नासिरदा एवं थांवला गांव में दूषित मिठाई खाने से तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।

नासिरदा थाना प्रभारी रोडूमल की जानकारी के अनुसार दोनों गांवों के करीब 15 से 17 महिला, पुरुष एवं बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय केकड़ी ले जाया गया। इनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग को अवगत कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। पुलिस की ओर से भी अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली गई।
चिकित्सकों के अनुसार भर्ती सभी मरीजों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है। यह मिठाई लक्ष्मी पूजन के दिन में और रात को खाई गई थी। जिसका असर सोमवार को देखा गया।


