Tuesday, November 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचारभुजा मंदिर में 751 किलो का लगेगा भोग, रघुनाथ जी मंदिर में...

चारभुजा मंदिर में 751 किलो का लगेगा भोग, रघुनाथ जी मंदिर में छप्पन भोग, सांवरिया बने गिरिराज धरण


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को देवली शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग एवं विशेष प्रसादी अर्पित की जाएगी।

शहर के पटेल नगर स्थित श्री रघुनाथ जी ठाकुर जी मंदिर में सामूहिक अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। पुजारी प्रभुलाल शर्मा ने बताया कि भगवान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक पंगत प्रसादी होगी। वहीं अग्रवाल धर्मशाला स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में भगवान को 751 किलो प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। पुजारी अनुज ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं।

शाम को प्रसादी वितरण होगा। इसी तरह सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान के विग्रह को गिरिराज धरण के स्वरूप में सजाया गया है। यहां ठाकुर जी गिरिराज पर्वत धारण किए हुए स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here