Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराधा रानी गौशाला सिरोही के तत्वाधान में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत शनिवार को राजमहल में कलश यात्रा निकाली गई।
कथा आयोजन आचार्य धीरेंद्र पांडे ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रीवन माता मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा। प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4 बजे तक यहां कथा होगी। यहां कथावाचक सरस किशोरी कथा करेगी। इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी तथा भागवत गीत गाए। आचार्य धीरेंद्र पांडे की ओर से 1008 श्रीमद्भागवत कथा किया जाना संकल्पित है। इसी के तहत यह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का विवेचन किया जाएगा।



