Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवार्षिक उत्सव में समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

वार्षिक उत्सव में समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को वार्षिक उत्सव समारोह देवली पंचायत समिति के प्रधान गणेशराम जाट व नगर पालिकाध्यक्ष माया देवी बलाई के आतिथ्य में आयोजित हुआ।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि वार्षिक उत्सव में विद्यालय में 15 लाख रुपए की लागत से विद्यासागर सभागार निर्माता भामाशाह के सम्मान के साथ कई भामाशाहों का सम्मान किया गया। यहां मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य कुम्हार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर कविता, भाषण, नाटक, गीत व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कार्यक्रम में अथितियो द्वारा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों स्काउट, एनएसएस, एसपीसी, समाज सेवा विभिन्न आदि क्षेत्रों में होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र ट्रॉफी सौपी।

इस दौरान भामाशाह भंवरलाल साहू, जिला परिषद सदस्य मनराज सैनी, माया भारती, महात्मा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार, ग्वालशक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा, पेंशन संघ अध्यक्ष प्रेम राजोरा, राधेश्याम सेन, पूर्व सरपंच गोपाल गुर्जर, सत्यनारायण तिवाड़ी, केसर लाल जाट, दशरथ लाल पारीक, कल्याणमल नामा, गणपत सिंह चौहान उपस्थित थे। 

प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलसीना में भी शनिवार को वार्षिक उत्सव हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि देवलाल मीणा, विशिष्ट महेंद्र सैनी, राजाराम मीणा, कैलाश पारीक, लादूलाल मीणा, मदन लाल, गोकुल मीणा, स्थानीय विद्यालय से रमेश चंद्र वर्मा, विद्यालय प्रतिनिधि के रूप में पीईईओ बजरंग लाल मीणा, राजेंद्र वर्मा, परशुराम जाट आदि उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व अतिथियों ने उन्हें पुरस्कार दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d