Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रैक्टर चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने की है।
दरअसल पुलिस दल गश्त करता हुआ एसबीआई चौराहे के करीब पहुंचा। इस दौरान सामने की ओर से एक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चालक आया। जिसे रोक कर पूछताछ की जाने पर उसने अपना नाम नीमराज पुत्र भागचंद मीणा निवासी पारलिया थाना सावर बताया। लेकिन पकड़े जाने के बाद ट्रैक्टर चालक नीमराज पुलिस को धमकियां देने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में अदखाल जमानत पर गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है।


