Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। इसमें विद्यालय के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। विधायक ने यहां बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक मीणा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में माफियाराज, गुंडाराज समाप्त होगा। विधायक मीणा ने कांग्रेस के नेताओ पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के राज में जिनके चश्मा लगा हुआ, उसे उतार लेवे। ऊंचा में स्कूल के नवीन भवन के दो करोड़ डीएमएफटी से पास करवाने व लाखो के विकास कार्य करवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक मीणा आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक ने लाइब्रेरी बनवाने व स्कूल की चारदीवारी के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल टांक, गाडोली मंडल अध्यक्ष ब्रजराजसिंह खींची, रामकुमार मीणा, जहाजपुर पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, महामंत्री दिनेश राणावत, पूर्व सरपंच राजेश जैन, प्रमोद सेन, सरपंच रामराज मीणा, उपसरपंच प्रभुलाल माली सहित मौजूद थे।


