-
पोक्सो एक्ट व धोखाधड़ी में मामला दर्ज,
-
पीड़ित किशोर ने लगाया अपनी पत्नी पर अनैच्छिक संबंध बनाने का आरोप
-
पुलिस ने जांच शुरू की
Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर ने नासिरदा थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें किशोर ने चौसला कॉलोनी थाना केकडी निवासी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन नाबालिग उम्र में शादी करने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र में किसी पुरुष की ओर से इस तरह का पहला मामला दर्ज हुआ है।
दर्ज रिपोर्ट में 16 वर्षीय किशोर ने आरोप लगाया कि व नाबालिग है तथा उसके माता-पिता निरक्षर व पैशे से श्रमिक है। वहीं 12 सितंबर 2020 को रामदेव पुत्र मोहन, मथुरा पत्नी रामदेव निवासी चौसला कॉलोनी थाना केकडी ने उसके माता और पिता को विश्वास में लेकर अपनी पुत्री का जबरन विवाह करवा दिया। जबकि रिश्ते के दौरान यह तय हुआ था कि पीड़ित किशोर के बालिग होने के बाद ही उसकी पत्नी को भेजा जाएगा। लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के माता-पिता को डरा धमका कर झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर 12 सितंबर 2020 को पीड़ित किशोर के साथ विवाह कर दिया। विवाह के बाद लड़की पक्ष के लोग पीड़ित किशोर के माता-पिता को प्रताड़ित करने लगे तथा कहने लगे कि उनकी पुत्री की आयु विवाह की पूरी हो गई है।
पीड़ित किशोर ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष ने उनके माता-पिता को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर सोने चांदी के आभूषणों की मांग करने लगे तथा 15 सितंबर को गांव में आकर उक्त आभूषण प्राप्त कर लिए। इसके 5 दिन बाद ही जबरन अपनी पुत्री को वहां गांव छोड़ गए। जबकि पीड़ित ने इसके लिए मना किया था। किशोर ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी पत्नी ने किशोर के साथ अनैच्छिक संबंध बनाएं तथा प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मामले की जांच नासिरदा थाना प्रभारी हरीमन को सुपुर्द की गई है। दरअसल यह परिवाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक टोंक के समक्ष पेश किया था।



