Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफ़िल्टर प्लांट, इंटकवेल आदि का निरीक्षण किया

फ़िल्टर प्लांट, इंटकवेल आदि का निरीक्षण किया


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निदेशक जल जीवन मिशन बचनेश अग्रवाल व अतिरिक्त मुख्य अभियंता परियोजना जयपुर राजसिंह चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को अभियंताओं के दल ने राजमहल स्थित फिल्टर प्लांट, बीसलपुर डैम स्थित इंटक वेल, बीसलपुर डैम, सूरजपुरा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया।

साथ ही देवीखेड़ा पंचायत के लाखोंलाई गांव में जल जीवन मिशन के तहत डाली जारी पाइपलाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नूरपुर खेड़ा में निर्माण अधीन उच्च जलाशय का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान परियोजना के अधिशासी अभियंता संजय अग्रवाल, अधिशासी अभियंता परियोजना खंड उनियारा जगन प्रसाद मीणा, सहायक अभियंता परियोजना खंड टोंक धर्मराज मीणा, सहायक अभियंता परियोजना खंड उनियारा अंकुर मीणा व परियोजना प्रबंधक राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे। साथ ही आईएसए प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे। परियोजना निदेशक द्वारा ग्राम लाखोलाई व नूरपुर खेड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों की पेयजल से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d