Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsगैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध, आंदोलन करेंगे शिक्षक

गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध, आंदोलन करेंगे शिक्षक

बैठक में किया निर्णय


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां सरोली मोड़ पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध किया तथा इसके विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय की है।

बैठक में उपस्थित ब्लॉक के शिक्षकों ने बीएलओ के काम को लेकर नाराजगी व्यक्त की। शिक्षकों को बीएलओ कार्य मे लगाने से शिक्षण व्यवस्था काफ़ी प्रभावित हो रही। जबकि बीएलओ कार्य आरटीई धारा 27 में उल्लेख शर्तो के विपरीत है। बीएलओ व शिक्षक इसके विरोध में आगामी एक फ़रवरी से व्यापक स्तर पर आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व में भी शिक्षक इस कार्य के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन कर चुके। लेकिन अभी भी शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त नहीं किए जाने से असंतोष हैं। बैठक में ताराचंद जाट, ताराचंद कुम्हार, बृह्मराज मीणा, ओमप्रकाश जाट, पानमल बैरवा, जितेंद्र सिंह राजपूत, ओमप्रकाश बलाई, बाबूलाल मीणा, बाबूलाल वर्मा, बन्नालाल, शिवकरण बैरवा, पप्पूलाल माली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d