देवली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, एसडीआरएफ टीम को दी सूचना
Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नेगडिया स्थित बनास नदी में एक बार फिर एक युवक के डूबने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं है कि युवक नदी में ही डूबा है।
लेकिन बनास पुलिया पर मिली चप्पल व स्कूटी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक पानी में डूब चुका है।सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है तथा जानकारी लेकर बनास नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह युवक राजेंद्र पुत्र घीसालाल गुर्जर निवासी तिलक नगर (जयपुर रोड) देवली है। युवक के पिता तहसील में स्टांप वेंडर का काम करते हैं। उक्त युवक की चप्पल व स्कूटी रविवार सुबह पुलिया पर देखी गई। स्कूटी की पहचान कर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पिता, भाई समेत परिजन मौके पर पहुंचे तथा यह स्कूटी व चप्पल राजेंद्र की होने की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार युवक राजेंद्र बीती रात खाना खाकर सोया था। इसके बाद इस बात का पता नहीं लगा कि वह कब उठकर यहां आ गया।
सुबह परिजनों को इसकी सूचना मिली सूचना पर पुलिस भी पहुंची तथा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। स्कूटी व चप्पल के आधार पर अनुमान है कि युवक बनास नदी में डूबा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


