Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गाँव में शनिवार को वार्षिक उत्सव समारोह मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।
प्रधानाचार्य गुमान सिंह मीणा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह पंचायत समिति के सदस्य रामसिंह मीणा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीबीईओ रामराय मीणा के अतिथ्य में हुआ। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा के ने कई भामाशाहों व होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत से ई-मित्र कियोस्क अखिल जैन व ई-मित्र किओस्क विशाल ठागरिया को माला पहनाई गई। छात्र छात्राओं ने कविता, भाषण, नाटक, गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अथितियो द्वारा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों स्काउट, एनएसएस, एसपीसी, समाज सेवा विभिन्न आदि क्षेत्रों में होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी सौपी गई।



