Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceचिकित्सालय की टंकियां में पानी खत्म, मरीज परेशान

चिकित्सालय की टंकियां में पानी खत्म, मरीज परेशान


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली स्थित प्याऊ में पानी रिफिल की व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार रात भी पानी खत्म हो जाने से रोगियों तथा उनके परिजनों को बाहर से पानी लाना पड़ा। लोगों ने बताया कि रात की चिकित्सालय के मुख्य द्वार स्थित प्याऊ में शाम के वक्त पानी खत्म हो जाता है। ऐसे में शाम व रात के समय रोगियों तथा उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। मंगलवार रात कुछ रोगियों के परिजन समीप स्थित के पेट्रोल पंप से बोतलों में पानी भरकर लाए। उन लोगों ने टोटियों से पानी नहीं आने का वीडियो भी बनाया है तथा चिकित्सालय की पेयजल समस्या का जिक्र किया है। लोगों ने बताया कि जिन रोगियों में उनके परिजनों को पेट्रोल पंप की जानकारी नहीं होती है। ऐसे परिजनों को बाहर से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है, जो काफी महंगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d