Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsक्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का समापन, व्यावसायिक शिक्षा का भ्रमण दल रवाना

क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का समापन, व्यावसायिक शिक्षा का भ्रमण दल रवाना


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।

शिक्षक सुगनचंद कुमावत ने बताया कि कार्यशाला में उपप्रधानाचार्य मुन्नालाल, शिक्षक राकेश नामा, पुष्पेंद्र झांकल ने कक्षा एक से 5 तक हिंदी पर्यावरण के डाबर कला, मालेड़ा, थांवला, नासिरदा, रतनपुरा, हिसामपुर, बीजवाड़ विद्यालयों के 34 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। यहां बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, निपुण भारत मिशन, सतत आंकलन, हॉलिस्टिक कार्ड, चेक लिस्ट, रिकॉर्ड संधारण आदि उद्देश्यों पर प्रशिक्षण दिया गया।

व्यवसायिक शिक्षा का भ्रमण दल रवाना

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी से मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना हुआ। दल में व्यवसायिक शिक्षा के कक्षा 9 व 10 के छात्र छात्राएं इसमें शामिल है।

व्यवसायिक प्रशिक्षक रविशंकर गौतम व प्रभारी रविशंकर मीणा ने बताया कि दल सांवरिया सेठ होते हुए उदयपुर व मांउट आबू भ्रमण करते हुए वापस लौटेगा। इससे दल को उप प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, संजय सोयल उप सरपंच, हंसराज गुर्जर, गोपाल कलवार, सुनील चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d