Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखनन माफियाओं को गिरफ्तार कर सजा दिलाए

खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर सजा दिलाए

पत्रकार संगठनों ने जताई नाराजगी


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध बजरी खनन का कवरेज कर वापस लौट रहे पत्रकार बनवारी लाल वर्मा पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना को सौंपा। ‌

यह ज्ञापन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) व प्रेस क्लब की ओर से दिया गया। इसमें बताया कि तीन दिन पूर्व पत्रकार बनवारी ने राजमहल में अवैध बजरी खनन की सूचना पर बनास नदी में जाकर कवरेज किया तथा लौटते वक्त कार सवार नोरतमल बैरवा, सागर मीणा व पप्पू लाल धाकड़ ने वैन में सवार बनवारी लाल पर हमला कर दिया। इसमें बनवारी लाल के दोनों पैर में फ्रेक्चर हो गया। पत्रकारों ने देवली डीएसपी सुरेश कुमार को भी ज्ञापन सौंपकर हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाने की मांग की।

डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d