Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में मंगलवार रात इस्लाहे मुआशरा जलसा आयोजित हुआ। इस मौके पर बच्चों ने नात शरीफ और बयान की कलामत पेश की।
प्रवक्ता अख्तर उल्लाह खान ने बताया कि इस्लाह मुआशरा मदरसा तालीमुल कुरान में मुख्य अतिथि हज़रत मौलाना नसीरुद्दीन कासमी जोधपुर, मौलाना मिन्हाज टोंक थे। जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां बच्चों ने नात शरीफ और बयान की कलामत पेश की। वहीं तीन बच्चों ने कुरान हिप्स किया और हाफिज ए कुरान बने। इन बच्चों को गोल्डन माइंस की ओर से पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि मौलाना नसरुद्दीन कासमी ने दिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और कुरान की तिलावत कुरान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हाफिज बरकतुल्लाह सदर, सनाउल्लाह मंसूर अहमद, हाफिज सफीक, आफताब महमूद उल हसन, सलीम पठान शाहरुख अब्बासी आदि मौजूद थे।



