Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsनि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर बुधवार से शुरू

नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर बुधवार से शुरू


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद देवली व श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 28 फरवरी से एक मार्च तक देवली में नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि उक्त शिविर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर धर्मशाला देवली में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय बैसला होंगे, जो दोपहर एक बजे शिविर का उद्घाटन करेंगे। भारत विकास परिषद के सुरेश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में दिव्यांग जनों को मौके पर ही नि:शुल्क उपकरण दिए जाएंगे। शिविर में ही लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा तथा उन्हें अपना विकलांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d