Desk News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है तथा उसके चालक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रोडूराम के नेतृत्व में गठित टीम ने ठाठा से काकलवाड़ जाने वाले मार्ग पर यह कार्रवाई की है। जहां ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर आरोपी हरिराम पुत्र भवर लाल गुर्जर निवासी रघुनाथपुरा तन खरेडा थाना मेहंदवास जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना पुलिस की ओर से अवैध खनन पर निरंतर करवाई जा रही है।


