Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के प्रदीप नगर क्षेत्र से लापता हुई छात्रा को बुधवार को थाना पुलिस ने दस्तयाब किया। जहां युवती ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में प्रेमी के संग जाने की इच्छा जताई।
इस पर छात्रा के बालिग होने के चलते उसे प्रेमी को सौंप दिया गया। सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि गत 14 दिसंबर को 19 वर्षीय छात्रा के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री सुबह 10 बजे गर्ल्स स्कूल देवली में पढ़ने के लिए गई। लेकिन शाम तक नहीं लौटी। पिता की रिपोर्ट में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की तथा अनुसंधान कर बुधवार को छात्र को दस्तयाब किया। इस दौरान यह सामने आया कि उक्त छात्रा ने दूनी के देवपुरा निवासी राम प्रसाद सैनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली तथा उसी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को उक्त युवती से भी मिलाया। माता पिता रोते रह गए और छात्रा अपने प्रेमी के साथ चली गई।



