Jahazpur News 21 दिसंबर (आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र के नागदी बांध सगस बाबा मोड पर सीमेंट से भरा एक ट्रेलर बेकाबू होकर बांध में जा गिरा। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश में जुट गई।
यहां करीब 6 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक ट्रेलर चालक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जहाजपुर थाना अधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि बीती देर रात मांडलगढ़ की ओर से आ रहा सीमेंट से भरा एक ट्रेलर नागदी बांध, सगस बाबा मोड के पास असंतुलित होकर बांध में गिर गया। हादसे में दबने से ट्रेलर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची व मशक्कत के बाद मृतक के शव को ट्रेलर से बाहर निकाला।
मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह मृतक की पहचान काछोला निवासी खाना पुत्र बंशी बारेठ के रूप में की गई। जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


